Privacy Policy
यह नीति बताती है कि SmartZont09 (हम) आपकी कौन सी जानकारी इकट्ठा करते हैं, उसका उपयोग कैसे करते हैं, और आपके पास क्या विकल्प हैं।
1. हम कौन सी जानकारी इकट्ठा करते हैं
- Account की जानकारी: आपका email और password। Password आपके account की सुरक्षा सेवा (Supabase Authentication) में सुरक्षित रूप में रखा जाता है, हम उसे सादे रूप में नहीं देख सकते।
- खरीदारी की जानकारी: आपने कौन सी किताब खरीदी, रक़म, तारीख, ऑर्डर की स्थिति और भुगतान का संदर्भ (Order ID और Payment ID)।
- पढ़ने की जानकारी: आप किताब में कौन से पन्ने तक पहुंचे (ताकि अगली बार वहीं से खुले)।
- तकनीकी जानकारी: सुरक्षा और गड़बड़ी की जांच के लिए सर्वर के सामान्य लॉग (जैसे IP पता, ब्राउज़र की जानकारी, समय)।
हम आपके card, UPI या बैंक की जानकारी इकट्ठा या सुरक्षित नहीं रखते। भुगतान Razorpay के सुरक्षित पेज पर होता है।
2. जानकारी का उपयोग
- आपका account बनाना, login कराना और email की पुष्टि करना।
- भुगतान की पुष्टि करना और आपकी खरीदी हुई किताब आपके account में खोलना।
- आपकी पढ़ाई की प्रगति याद रखना।
- सहायता देना, और धोखाधड़ी या अनधिकृत उपयोग रोकना।
- password बदलने, पुष्टि करने या खरीदारी से जुड़े ज़रूरी email भेजना।
3. Watermark
किताब की सामग्री को अनधिकृत कॉपी और साझा करने से बचाने के लिए पढ़ते समय हर पन्ने पर आपके email का आंशिक (छिपा हुआ) रूप और एक छोटा पहचान-कोड हल्के अक्षरों में दिखाया जाता है।
4. जानकारी किनके साथ साझा होती है
हम आपकी जानकारी बेचते नहीं हैं। सेवा चलाने के लिए ये भरोसेमंद सेवाएं इस्तेमाल होती हैं:
- Supabase: account, database, किताब की फ़ाइलों का भंडारण और सर्वर का काम। हमारा डेटा उनके सर्वरों पर, दक्षिण कोरिया (सियोल) क्षेत्र में रखा जाता है।
- Cloudflare: वेबसाइट को चलाने (hosting) के लिए।
- Razorpay: भुगतान संभालने के लिए। उनकी अपनी गोपनीयता नीति लागू होती है।
- Google Fonts और jsDelivr: पेज के अक्षर और कुछ कोड लोड करने के लिए। इन्हें लोड करते समय आपका IP पता उन तक पहुंच सकता है।
क़ानून या सरकारी आदेश के तहत ज़रूरी होने पर भी जानकारी साझा की जा सकती है।
5. Cookies और ब्राउज़र का भंडारण
आपको login रखने के लिए आपके ब्राउज़र में एक सत्र (session) की जानकारी रखी जाती है। विज्ञापन या ट्रैकिंग के लिए हम कोई cookie इस्तेमाल नहीं करते।
6. जानकारी कितने समय रखी जाती है
आपका account और खरीदारी का रिकॉर्ड तब तक रखा जाता है जब तक आपका account चालू है, और क़ानूनी या लेखा-जोखा की ज़रूरत के अनुसार उसके बाद भी कुछ समय रखा जा सकता है।
7. आपके विकल्प
आप अपनी जानकारी देखने, सुधारने या अपना account हटाने का अनुरोध पर भेज सकते हैं। खरीदारी के जो रिकॉर्ड रखना क़ानूनन ज़रूरी हो, वे हट नहीं सकेंगे।
8. सुरक्षा
हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखने के लिए सामान्य तकनीकी उपाय अपनाते हैं (जैसे सुरक्षित कनेक्शन और सीमित पहुंच)। फिर भी इंटरनेट पर कोई तरीक़ा पूरी तरह सुरक्षित होने की गारंटी नहीं दी जा सकती।
9. बच्चे
अगर आप नाबालिग हैं, तो कृपया माता-पिता या अभिभावक की अनुमति से ही यह सेवा इस्तेमाल करें।
10. नीति में बदलाव और संपर्क
इस नीति में समय-समय पर बदलाव हो सकता है। नया संस्करण इसी पेज पर प्रकाशित होगा। सवाल हो तो लिखिए: